गरखा: नरायणपुर में चिराग पासवान ने शहीद के परिवारजनों से मुलाकात की
Garkha, Saran | May 19, 2025 लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार के शाम 6 बजे गरखा प्रखंड के नारायणपुर पहुंचकर शहीद मो इम्तियाज के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पार्टी फंड से 1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की और कहा कि शहीद मो इम्तियाज का बलिदान देश हमेशा याद रखेगा.