धनौरा: गंगा मेला दशहरे को लेकर गजरौला पुलिस अलर्ट, हाईवे पर रहेगा रूट डायवर्जन
अमरोहा से हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाले वाहनों को गजरौला चौपला से डायवर्ट कर हसनपुर, मंगरौला, गंवा रोड, गंगा एक्सप्रेसवे से होकर खडलिया कट सिभांवली, हापुड़ होते हुए भेजा जाएगा। बिजनौर जिले के चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले वाहनों को बिजनौर के जलीलपुर से डायवर्ट कर गंगापुल से होते हुए हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद से दिल्ली की तरफ।