हनुमाननगर: बिशनपुर थाना क्षेत्र के सीएसपी संचालक से 5 लाख लूटकर भाग रहे दो अपराधियो को ग्रामीणों ने पिस्टल के साथ पकड़ा किया पिटाई
हायाघाट प्रखंड के बिशनपुर थाना क्षेत्र के गोधाइला गांव से एक सीएसपी संचालक से बाइक सवार चार अपराधियों ने पिस्टल के बल पांच लाख रुपये लूटकर भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों खदेड़कर पिस्टल के साथ पकड़ लिया है। दो बाइक सवार अपराधी रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गया। पकड़ा गया अपराधी मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के छपरा गांव अर्जुन कुमार व अभिषेक हैं।