धनौरा: गजरौला के मोहल्ला आजाद नगर में मकान से ऊंचा बना नाला व सड़क, मोहल्ले वासी परेशान, पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन
गजरौला नगरपालिका क्षेत्र में हाल ही में बनवाई गई सड़क के संबंध में सूचित करना चाहता हूँ। यह सड़क अत्यधिक ऊँचाई पर बनाई गई है, जिसके परिणामस्वरूप हम स्थानीय निवासियों के मकान सड़क के स्तर से काफी नीचे हो गए हैं। इस ऊँचाई के कारण हमारे घरों में पानी भरने और आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।