बाबई: गोरा में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी किशोर पिता चंपालाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी टीकाराम ने फरियादी से सड़क किनारे गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।