इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, हाथरस रोड पर फैक्ट्री के बाहर खड़ी बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Iglas, Aligarh | May 2, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। हाथरस रोड स्थित एक फैक्ट्री के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव खेरिया गुरुदेव के प्रधान जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनका पुत्र रजत कुमार बैलौठ स्थित आईवीटैक हेल्थ केयर कंपनी में नौकरी करता है।