शामली: थानाभवन में पुलिस ने मण्डी भास्करगंज निवासी युवक को छुरे के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Apr 18, 2026 शनिवार की शाम 4 बजे शामली जनपद के थानाभवन थाने से पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला मण्डी भास्करगंज निवासी अमित पुत्र संजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक के कब्जे से एक अवैध छुरा बरामद हुआ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।