हरदोई: सुरसा थान के पचकोहरा तिराहे के पास दिल्ली जा रही डबल डेकर बस खाईं में पलटी,दर्जन भर सवारियां घायल
Hardoi, Hardoi | Apr 9, 2024 मंगलवार की शाम को कोंथावा से सवारी ले कर दिल्ली के लिए रवाना हुई निजी डबल डेकर बस लखनऊ-पलिया हाई-वे पर सुरसा थान के पचकोहरा तिराहे पर पहुंची,उसी बीच दूसरी गाड़ी को साइड देने में एका-एक खाईं में पलट गई। बस की सवारियों की चीख-पुकार सुन कर वहां आस-पड़ोस के लोग दौड़ पड़े। उन्होनें बस में फंसी हुईं करीब एक दर्जन घायल हुईं सवारियों को बाहर निकाला।