शहर में होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पुरानी शहर में व्यापारियों के द्वारा मनाई गई होली में महापौर प्रशांत सिंघल हुरियारों के साथ जमकर होली खेली है। महापौर प्रशांत सिंघल व्यापारियों की होली में अचानक पहुंच गए। इस दौरान व्यापारियों ने महापौर के साथ जमकर होली खेली और उन्हें रंग गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामना दी।