गिर्वा: सज्जनगढ़ स्थित जस्टा रिसोर्ट में बिना अनुमति के बने निर्माण को UDA की टीम ने किया सीज
Girwa, Udaipur | Feb 21, 2025 सज्जनगढ़ स्थित जस्टा रिसोर्ट एंड स्पा में अवैध निर्माण को UDA ने किया सीज। दरअसल जस्टा द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर UDA ने नोटिस जारी किया था, लेकिन किसी प्रकार से कोई जवाब नहीं मिलने पर UDA के तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा के निर्देशन में एक टीम मौके पर पहुंची, और जस्टा रिसोर्ट एंड स्पा परिसर में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण को सीज किया।