गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के मकसूदन कॉलोनी में करंट से गाय की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
गया के विष्णुपद थाना क्षेत्र के मकसूदन कॉलोनी के समीप करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई।घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगो ने सड़क जाम कर हंगामा किया।बताया जा रहा है ट्रांसफार्मर के समीप हमेशा करंट प्रवाहित होता है।जिसकी शिकायत के बाबजूद बिजली विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।घटना की सूचना पर विष्णुपद थाना पुलिस पहुंचकर मामला को शांत कराया।