पीपलदा: इटावा थाने पर आगामी त्यौहारों को लेकर सीएलजी की बैठक का हुआ आयोजन, सभी त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई
Pipalda, Kota | Oct 2, 2024 जिले के इटावा थाने पर आज दोपहर 3 बजे थाना परिसर में सीएलजी एवं शांति समिति के सदस्यों की बैठक पुलिस उप अधीक्षक शिवम जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमें सभी सदस्यों के माध्यम से इलाके की जनता को सभी त्यौहार शांति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। इटावा थाना परिसर में आयोजित बेठक में तहसीलदार अरुण सिंह व थानाधिकारी मांगेराम यादव भी मौजूद रहे।