गुना नगर: बजरंगगढ़ ओवर ब्रिज से रेलवे ट्रैक पर कूदी नीट की तैयारी कर रही छात्रा, आधे घंटे तड़पती रही सीसीटीवी फुटेज आया सामने
गुना कोतवाली थाना क्षेत्र में 6 जून शनिवार दोपहर को दिल दहलाने वाला मामला सामने आया। नीट की तैयारी कर रही 19 वर्षीय छात्रा ने बजरंगगढ़ ओवर ब्रिज से रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी सीधी ट्रैक पर गिरी। CCTV फुटेज में लोग मुखदर्शक बन रहे, पास खड़े रेल इंजन का लोको पायलट भी तड़पता देखता रहा। पुलिस ने कहा, युवती कूदी या गिरी है स्पष्ट नही है पुलिस जांच कर रही है।