नोखा: जसरासर पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत की कार्रवाई, ₹10 हजार का इनामी आरोपी किया गिरफ्तार
Nokha, Bikaner | Apr 30, 2026 वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जसरासर थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले करीब डेढ़ साल से फरार चल रहा था। यह कार्रवाई आईजी बीकानेर रेंज ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल