रामसनेही घाट: भिटरिया चौराहे के पास दो बाइकों में हुई टक्कर, होमगार्ड जवान सहित तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
शुक्रवार की रात करीब 9:00 बजे भिटरिया चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें सुमेरगंज निवासी मोहम्मद आलम और मोहम्मद सलमान और कोतवाली रामसनेही घाट में तैनात होमगार्ड जवान सुनील शुक्ला घायल हो गए। जहां पर मोहम्मद आलम की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल पेपर किया गया है सुनील शुक्ला और सलमान का इलाज सीएचसी में चल रहा है।