भोगनीपुर: किसान सेवा आश्रम पुखरायां के निकट डंफर की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, चालक घायल
पुखरायां कस्बे के किसान सेवा आश्रम के निकट रविवार दोपहर करीब 12 बजे ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में डंफर ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक सटटी के टयोंगा के सरमन घायल हो गए। घायल को सीएचसी पुखरायां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।