गुना नगर: बारोद के किसान की जहर खाने से मौत, परिवार ने हनुमान चौराहे पर शव रखकर किया चक्का जाम, एसपी ने कहा सख्त कार्यवाही होगी
गुना में आरोन थाना के बारोद निवासी 35 वर्षीय किसान अशोक यादव की जहर खाने से 4 जून सुबह उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिवार ने गांव के दबंगो पर जमीन ओर फसल उजाड़ने पर मारपीट के आरोप लगाए जिसकी थाने में सुनवाई न होने पर मृतक की जहर पीने से मौत के आरोप लगाए है। एसपी ने कहा, दोनो पक्ष पर कार्रवाई हुई। मेडिकल में फैक्चर नही आया, सख्त कार्रवाई होगी।