बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा बैठक संपन्न
बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड व आईजीआरएस संदर्भों की गहन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिला सूचना कार्यालय द्वारा बुधवार को जारी सूचना के मुताबिक इस बैठक में जिले के सभी संबंधित अधिकारियों के साथ संदर्भों के निस्तारण व विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और निर्देश दिए गए।