दरभंगा: जिला परिषद दरभंगा में भ्रष्ट प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ फूटा जनप्रतिनिधियों का गुस्सा, किया धरना प्रदर्शन
जिला परिषद सदस्य अवधेश यादव की अध्यक्षता एवं स्वतंत्र कुमार झा उर्फ सागर नवदिया के संचालन में गुरुवार को जिला परिषद दरभंगा स्थित मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी स्वप्निल के कार्यालय के समक्ष जिला परिषद सदस्यों ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। धरना में शामिल सदस्यों ने कई बातों की जानकारी गुरुवार की दोपहर 2 बजे प्रदान की।