डुमरा: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का पूर्व भाजपा नगर विधायक मिथिलेश कुमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व प्रगति का लिया जायजा
सीतामढ़ी के डुमरा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का रविवार को भाजपा के पूर्व नगर विधायक मिथिलेश कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित लोगों से कार्य की जानकारी प्राप्त की।