डुमरांव: डुमरांव-बिक्रमगंज मार्ग पर पेड़ में लगी आग, दमकल विभाग ने पहुंचकर आग बुझाई
Dumraon, Buxar | May 20, 2026 डुमरांव–बिक्रमगंज मुख्य मार्ग पर एक पेड़ में अंदर ही अंदर आग लगने की अनोखी घटना सामने आई। आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार की दोपहर से ही पेड़ के भीतर सुलगन शुरू हो गई थी, लेकिन बाहर से कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिलने के कारण लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी।