बस्ती: बस्ती में समाजवादी पार्टी के खिलाफ कटेश्वर पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष भाजपा का प्रदर्शन
Basti, Basti | Apr 30, 2025 समाजवादी पार्टी द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर से कथित छेड़छाड़ और उसमें अखिलेश यादव की तस्वीर जोड़ने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को दिन में ज़ोरदार प्रदर्शन किया। नगर पालिका परिषद, बस्ती स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या मौजूद रहे।