बस्ती: कुरियार गांव में दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक को पीटा, लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग हेतु पहुंचे थाने
Basti, Basti | Apr 30, 2025 मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के कुरियार निवासी दलित श्यामलाल के पुत्र अभिषेक कुमार राना को गांव के ही लक्ष्य पुत्र आशाराम चौधरी, ऋषभ पुत्र विमल चौधरी, मिथलेश उर्फ पप्पू पुत्र विजयपाल चौधरी आदि ने पुरानी रंजिश को लेकर उस समय लाठी डण्डोें से बुरी तरह से मारा पीटा जब वह खेत से भूषा लेेने जा रहा था। लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह से अभिषेक कुमार राना की जान बची।