दीगोद: कलेक्ट्रेट परिसर में बजट घोषणाओं के कार्यों की फील्ड में जाकर मॉनिटरिंग के लिए साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन
Digod, Kota | Feb 3, 2025 जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने सोमवार को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में वर्ष 2024-25 के बजट में कोटा जिले के लिए की गई घोषणाओं की वर्तमान प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।