दीगोद: सुल्तानपुर क्षेत्र के दरबीजी मिडिल स्कूल में छात्रा की मौत के मामले में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
Digod, Kota | Feb 1, 2025 सुल्तानपुर के दरबीची गांव में सरकारी स्कूल की टॉयलेट की दीवार गिरने से छात्रा की मौत होने के बाद शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे छात्रा की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने दरबीची-भवरां रोड़ जाम कर दिया। ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीण स्कूल स्टाफ को हटाने की मांग कर रहे है। प्रदर्शन की सुचना पर सुल्तानपुर थाना सीआई मय जाप्ता मौके पर पँहुचे।