अररिया: जिलाधिकारी ने एलपीजी आपूर्ति की समीक्षा की, गैस एजेंसियों को पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
Araria, Araria | May 5, 2026 अररिया जिले में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की सुचारू आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न तेल कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों और जिला आपूर्ति पदाधिकारी के साथ वर्तमान आपूर्ति स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।