किशनगढ़ बास: खैरथल जिला मुख्यालय पर 16 अप्रैल को आयोजित होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई, कलेक्टर करेंगे समस्याओं का समाधान
Kishangarhbas, Alwar | Apr 15, 2026
जिला कलेक्टर के PRO अतर सिंह ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बताया की जिला स्तर पर आमजन की परिवेदनाओ के संबंध में जिला स्तरीय जनसुनवाई 16 अप्रैल गुरुवार को जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सुबह 11:00 बजे जिला सचिवालय खैरतल तिजारा के वीसी कक्ष में रखी गई है। जनसुनवाई में परिवादियो द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र और संपर्क पोर्टल की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।