रायपुर: मोखूंदा में दिनदहाड़े बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट का प्रयास, रायपुर पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा
जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के मोखूंदा गांव में एक बुजुर्ग को चाकू दिखाकर लूटने और जान से मारने की कोशिश करने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो पड़ोसी राजसमंद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।