हनुमानगढ़: जण्डावाली में बाइक सवार 2 युवकों से 17.7 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा बरामद, कोर्ट ने दोनों को भेजा पुलिस रिमांड पर
हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के जण्डावाली में दो बाइक सवारों से 17.7 ग्राम हीरोइन चिट्टा नशा बरामदगी के मामले में कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा है। इससे पहले दोनों आरोपियों के खिलाफ हनुमानगढ़ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के जरिए पुलिस चिट्टा नशा के मुख्य सप्लायर तक पहुंचने के प्रयास कर रही है।