होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर इनरव्हील क्लब नर्मदापुरम रॉयल द्वारा जल सेवा अभियान
बुधवार को भीषण गर्मी और तेज तापमान के बीच यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से क्लब के सदस्यों द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शीतल पेयजल सेवा का आयोजन किया गया। क्लब की ओर से यात्रियों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया गया, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। इस सेवा कार्य के दौरान कविता करैया,रीना चौकसे, आरती पारे उपस्थित रही।