घाटमपुर में जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए विधायक के प्रयासों से चार करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।शासन ने नगरपालिका से डीपीआर मांगी है, जिससे घरों के पास जमा होने वाले गंदे पानी की समस्या का स्थाई समाधान होगा। विधायक ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया 4 करोड रुपए स्वीकृत हो गए हैं जल्द ही जलभराव की समस्या से क्षेत्र वासियों को निजात मिलेगी।