कोडरमा: झुमरी तिलैया: पूर्णिमा टॉकीज के पास जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, दूसरे पक्ष के रुपेश कुमार का बयान
महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप में एक पक्ष द्वारा थाना में आवेदन दिए जाने के बाद अब दूसरे पक्ष ने भी सामने आकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दूसरे पक्ष का कहना है कि उन्हें साजिश के तहत मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।