जशपुर: फरसाबहार क्षेत्र में अवैध धान परिवहन का नया नेटवर्क सक्रिय, लोगों में बढ़ी चिंता
फरसाबहार क्षेत्र में अवैध धान परिवहन का एक नया नेटवर्क तेजी से सक्रिय हो गया है। पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बाद बिचौलियों ने तरीका और मार्ग बदलते हुए अब झारखंड से धान लाने बाइक सवार युवकों की टीम तैयार कर ली है। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के 8–10 युवक प्लास्टिक के टब बेचने के बहाने रोज लगभग 300 किलो धान जिले में पहुँचा रहे हैं। इन युवकों ने पहले टब की नगद बिक