अरवल: मौसम विभाग का अलर्ट: दोपहर बाद अचानक बदला मौसम का मिजाज
Arwal, Arwal | Apr 27, 2025 मौसम विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंड मे रविवार शाम 4:00 बजे अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि मौसम का मिजाज सुबह से बदला बदला सा था। सुबह से हीं पछुआ की जगह पुरवइया हवा चल रही थी। हवा के दिशा के साथ-साथ मौसम का मिजाज भी बदल गया। लू की बजाय पुरवइया हवा से शीतलता का एहसास हो रहा था। दोपहर के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई।