बमोरी: बमोरी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग में नशा तस्कर को पकड़ा, आरोपी से चार किलोग्राम गांजा व मोटर जब्त
Bamori, Guna | May 28, 2026 उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 27 मई 2026 की रात बमौरी थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा गुना रोड़ स्थित सीएम राईज स्कूल के सामने वाहन चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान बागेरी गांव की ओर से एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल पर आये व्यक्ति को रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम बालस्वरूप पुत्र राधाकिशन धाकड़ उम्र 52 साल निवासी ग्राम परांठ थाना बमौरी का बताया ।