भोपाल से गौ मांस के कथित निर्यात को लेकर रायसेन में हिन्दू युवा संगठन ने विरोध जताया। सागर चौराहे पर मंत्री लखन पटेल का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।