फतुहा: फतुहा थाना पुलिस ने अपहरण की गुत्थी को सुलझाते हुए चार अपहर्ता व अपहरित दोनों को भेजा जेल।
Fatwah, Patna | Jun 9, 2026 फतुहा पुलिस ने अपहरण की गुत्थी को सुलझाते हुए चार अपहर्ता व एक अपह्रत को जेल भेज दिया है। पर प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि चार अपहर्ता वुद्धदेवचक निवासी कृष्णकांत कुमार, भागलपुर जिले के सबौर निवासी विजय कुमार,आशीष कुमार व एक और आशीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। नौकरी के नाम पर फ्रॉड करने वाले अपहृत संतोष बिहारी को जेल भेजा है।