मानिकपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने पक्के मकान वालों को लाभ देने का लगाया आरोप
चित्रकूट के मानिकपुर ब्लॉक की सकरौहा ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार सुबह 11 बजे विरोध जताया। ग्रामीणों ने बीडीओ पवन सिंह को ज्ञापन देकर अपात्रों के नाम हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग की। बीडीओ ने कहा कि यह एआई आधारित प्रारंभिक सूची है, जांच के बाद अपात्रों के नाम हटाए जाएंगे।