बिसौली: फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ओरछी चौराहे पर दर्दनाक हादसा, बाइक की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत, वृद्धा घायल
फैजगंज बेहटा क्षेत्र के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्ग पर ओरछी चौराहे के पास शुक्रवार को 6 बजे करीब हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय साहिल पुत्र इमरान निवासी गांव मई की मौत हो गई, जबकि कनुआखेड़ा निवासी पार्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया कि साहिल बाइक से घर लौट रहा था। तभी रोड पार कर रही वृद्धा की बाइक से टक्कर हो गई जिसमें दोनों घायल हो गए।