अररिया: अररिया में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष बैठक, सख्त निर्देश जारी
Araria, Araria | Jun 22, 2026 अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष सेल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नियमावली के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।