महाराजगंज: खालेगांव में बजबजाती नालियाँ स्वच्छ भारत मिशन योजना को मुँह चिढ़ाती, ग्रामीणों में आक्रोश
20 मई बुधवार की दोपहर 2 बजे ग्रामीणों में जिम्मेदारों के प्रति आक्रोश देखने को मिला।शिकायत के बावजूद भी गांव मे नालियों की साफ सफाई नहीं हो पा रही है। बज बजाती हुई नालियां संक्रामक बीमारियों को दावत दे रही है। ग्रामीणों ने बताया है कि बिगत 6 माह से अधिक समय बीत चुका है, अभी तक सफाई नहीं की गई। ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया है , कि जल्द ही निराकरण किया जाएगा।