बांसवाड़ा: निकाय और पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने कसी कमर, भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक में बनी जीत की रणनीति
आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर भाजपा ने बांसवाड़ा में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और वरिष्ठ नेता नारायण पचारिया की मौजूदगी में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में चुनावी रणनीति, बूथ स्तर की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से मंथन किया गया।