घोरावल: गुरुवल गांव मे मंगलवार को शाम खेत में घुसे बछड़े के दो पैरों पर गांव के एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया,
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के गुरुवल गांव मे मंगलवार को शाम खेत में घुसे बछड़े के दो पैरों पर गांव के एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे बछड़े का एक पैर कटकर लटक गया और एक पैर टूट गया। घटना की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे और गहरा आक्रोश प्रकट किए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।