मढ़ौरा: आंधी-पानी के बाद मढ़ौरा में विद्युत व्यवस्था ठप, जनजीवन प्रभावित
Marhaura, Saran | May 29, 2026 शुक्रवार को अचानक हुई आंधी पानी के बाद मढ़ौरा क्षेत्र में विधुत व्यवस्था पूरी से ठप हो चुकी है। जिससे जनजीवन प्रभावित है वही सभी तरह के विधुत संबंधित कार्य बंद है। शुक्रवार की दोपहर एक बजे विधुत विभाग के कनिय अभियंता ने बताया कि आंधी पानी के कारण मढ़ौरा पावर सब स्टेशन को रसूलपुर पावर ग्रीड से विधुत सप्लाई नहीं हो रही है सप्लाई होने पर सुचारु कराया जाएगा।