सीतापुर: बागपुरवा ग्राम पंचायत में आबकारी विभाग ने मारा छापा, अवैध कच्ची शराब के खिलाफ लहान को किया नष्ट
जनपद के थाना हरगांव क्षेत्र के बागपुरवा ग्राम पंचायत में आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ सदन चेकिंग अभियान चलाया। जंगल से अवैध कच्ची शराब बनाने वाली लहन बरामद आबकारी विभाग टीम ने किया मौके पर ही लहान को नष्ट किया लगातार इस गांव में अवैध कच्ची शराब बनाने का कारोबार चलता है जिसकी सूचना आबकारी विभाग की टीम को मिली मौके पर पहुंचकर छापेमारी की है।