अंबागढ़: अंबागढ़ चौकी के व्यवहार न्यायालय का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया आकस्मिक निरीक्षण
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अंबागढ़ चौकी स्थित व्यवहार न्यायालय का अचानक निरीक्षण कर न्यायालय भवन, आवंटित भूमि और निर्माणाधीन आवास की स्थिति का जायजा लिया। इसका उद्देश्य न्यायालयीन व्यवस्थाओं और सुविधाओं की समीक्षा करना बताया गया है।