मांझी: दाउदपुर पुलिस ने वाहन जांच में 48 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद की, बोलेरो जब्त
Manjhi, Saran | May 8, 2026 दाउदपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को ताजपुर एकमा मार्ग पर वाहन जांच अभियान के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक बोलेरो वाहन को जप्त कर लिया। हालांकि वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। अपर थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। जिसमें जप्त बोलेरो से 48 कार्टून अंग्रेजी शराब बड़ामड की गई।