औरैया: अवैध खनन पर सख्ती: औरैया-जालौन रोड पर चेकिंग अभियान में 2 वाहन सीज, ₹1.05 लाख का लगाया जुर्माना
जिलाधिकारी औरैया के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में आज दोपहर औरैया-जालौन रोड पर उपजिलाधिकारी (सदर) अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खनिज से लदे वाहनों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान कुल 18 वाहनों को रोका गया और उनके दस्तावेजों की बारीकी से जांच क