जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना के निर्देशन में हनुमानगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए गुरुवार को विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 53 प्रकरणों में जब्त करीब 6 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थों का विधिसम्मत निस्तारण किया।