बरकागाँव: वज्रपात की चपेट में आने से चिकित्सक डॉक्टर झमन महतो की मौत, इलाके में शोक की लहर
प्रखंड के सिकरी (जमनीडीह) गांव में बुधवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से 55 वर्षीय चिकित्सक डॉ. झमन महतो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम हल्की बारिश के बीच डॉ. झमन महतो अपने खेत में धान रोपाई के लिए भूमि तैयार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली